फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pollution Control Board gave permission to operate 25 bleach houses

Panipat News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी 25 ब्लीच हाउस संचालन की दी अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 03:05 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board gave permission to operate 25 bleach houses
पानीपत। अब दो साल बाद दोबारा ब्लीच हाउस खुल रहे हैं। जिले के 25 ब्लीच हाउस संचालक ने इन्हें चलाने की अनुमति भी ली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इन्हें एनओसी दी गई है। वहीं दूसरी ओर इनकी आड़ में लगभग 110 ब्लीच हाउस बिना अनुमति के चल रहे हैं। सबसे अधिक ब्लीच हाउस समालखा व इसराना क्षेत्र में चल रहे हैं।
विज्ञापन

जून 2020 से जनवरी 2021 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन पर कार्रवाई करते हुए ताले जड़े थे। उस वक्त जिले में एक भी ब्लीच हाउस संचालक के पास एनओसी नहीं थी। दो ब्लीच हाउस संचालकों पर सील तोड़कर दोबारा काम शुरू करने पर केस भी दर्ज कराया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब जिस भूमि पर ब्लीच हाउस चल रहे हैं उसका रिकॉर्ड भी तैयार कर रहा है। ब्लीच हाउस संचालक के पास भूजल दोहन की अनुमति भी अनिवार्य की गई है। 2020 में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिकार्ड में 170 ब्लीच हाउस थे। इनमें से लगभग 135 को सील कर दिया गया था। इन सभी ब्लीच हाउस के बिजली कनेक्शन काटकर ढहा दिया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बार बार पत्र जारी करने के बाद बिजली निगम व जिला योजनाकार विभाग ने इन पर कार्रवाई की थी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में ब्लीच हाउसों को स्थापित किया गया है। ब्लीच हाउसों के पास केमिकलयुक्त पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। अधिकतर ब्लीच हाउस संचालक इस पानी को भूजल में छोड़ते हैं इससे भूजल खराब होता है वहीं दूसरी ओर ब्लीच हाउस अत्याधिक भूजल का दोहन भी करते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
अवैध संचालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई- क्षेत्रीय अधिकारी
2020 में सभी ब्लीच हाउस पर कार्रवाई की गई थी। अब लगभग 25 ब्लीच हाउस संचालक ब्लीच हाउस चलाने की अनुमित ले चुके हैं। जहां अवैध रूप से ब्लीच हाउस चल रहे हैं उन पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed