फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Polling parties will reach polling stations this evening

Panipat News: लोकसभा चुनाव का इंतजार खत्म, आज शाम को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी पोलिंग पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will reach polling stations this evening
पानीपत। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान का इंतजार खत्म हो गया है। जिले में 876 बूथों पर शुक्रवार शाम तक पोलिंग पार्टी पहुंच जाएंगी। इनको लेकर प्रशासन ने बसों और अन्य वाहनों की व्यवस्था कर ली है। इस बार पोलिंग पार्टियों के खाने की व्यवस्था प्रशासन के स्तर पर की जाएगी। स्कूलों में मिड-डे-मील वर्कर इनका खाना तैयार करेंगी। इससे पहले संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच व वार्ड पार्षद इनकी व्यवस्था करते थे। इसके साथ शहर से लेकर गांवों तक सुरक्षा एवं व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। पुलिस अलर्ट मोड में है साथ ही अर्धसैनिक बलों की चार कंपनी पहुंच गई हैं। प्रशासन ने भी अपने स्तर पर सब तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिले में चार विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम इस बार आर्य पीजी कॉलेज और आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में बनाए गए हैं। यहां शुक्रवार सुबह सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उनको चुनाव संबंधित सामग्री दी जाएगी। सभी विधानसभाओं में बूथ स्तर की सामग्री तैयार कर दी है। इसको लेकर पिछले कई दिन से काम चल रहा था।
विज्ञापन


पानीपत ग्रामीण विधानसभा की पोलिंग पार्टियों को एसडीएम मनदीप कुमार की देखरेख में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के हाल से सामान दिया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को सामान भी यहीं पर जमा कराना होगा। पानीपत शहरी विधानसभा के लिए एडीसी पंकज की देखरेख में आर्य पीजी कॉलेज के कॉन्फ्रेस हाल से सामान वितरित किया जाएगा। इसराना विधानसभा के लिए एसडीएम ज्योति मित्तल की देखरेख में आर्य पीजी कॉलेज के स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के हाल नंबर एक से सामान वितरित किया जाएगा। समालखा विधानसभा के लिए एसडीएम अमित कुमार की देखरेख में आर्य पीजी कॉलेज के स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के हाल नंबर दो से ईवीएम मशीनें वितरित और जमा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पोलिंग पार्टियों व माइक्रो ऑब्जर्वर की फाइनल रेंडमाइजेशन
सामान्य पर्यवेक्षक ई रविंद्रन की देखरेख में जिला सचिवालय के सभागार में पोलिंग पार्टियों और माइक्रो ऑब्जर्वर की फाइनल रेंडमाइजेशन किया गया। जिला में चार विधानसभा क्षेत्रों में 876 बूथों पर मतदान होगा। इसमें प्रत्येक बूथ पर चार कर्मियों की ड्यूटी रेंडमाइजेशन से निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त बूथ पर संबंधित बीएलओ भी उपस्थित रहेगा। 175 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1196, पानीपत सिटी में 940, इसराना विधानसभा में 956 और समालखा विस क्षेत्र में 1112 पोलिंग पार्टियों की बूथ अनुसार रेंडमाइजेशन की गई। जिला में वर्नलेबल और क्रिटिकल बूथों पर 71 माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी निर्धारित की है।

वर्जन :
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चार सेंटरों से पोलिंग स्टेशन के लिए शुक्रवार को सामान वितरित किया जाएगा। इन सेंटरों से 24 मई को सामान देकर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों की तरफ रवाना किया जाएगा। इन चुनावों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। इन चुनावों को सभी के साझे प्रयासों से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed