फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   policemen assaulted uniform torn

पुलिसकर्मियों से की मारपीट, फाड़ी वर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
policemen assaulted uniform torn
चांदनी बाग थाना में अपने ससुर व पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची पिता व पुत्री पर सब इंस्पेक्टर व महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। एसआई ने इसकी शिकायत थाना के एसएचओ को भी दी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसआई अनिल कुमार ने बताया कि 22 अगस्त को थाना में अपना काम कर रहा था। थाने में हवलदार नीरू और सिपाही राखी भी थीं। दोनों कंप्यूटर पर अपना काम कर रहीं थीं। उसी वक्त थाने में नलवा कालोनी निवासी प्रियंका अपनी मां सविता और पिता प्रमोद शाह के साथ आई। उन्होंने आते ही पूछा कि पुलिस उसके ससुर और ससुराल वालों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। उन्हें समझाने का प्रयास किया कि उसके ससुर को कॉल कर तफ्तीश में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। लेकिन कोरोना के कारण बस और ट्रेन सेवा नहीं चल रही है। इसलिए उन्होंने कहा है कि बस सेवा शुरू होने के बाद थाना में आएंगे। इतना सुनते ही प्रियंका और उसके पिता प्रमोद थाने में हंगामा करने लगे और उन पर बेबुनियाद आरोप लगाने गए। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया और हाथापाई भी की। इन्होंने उनके साथ भी मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। तीनों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है। अब पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed