{"_id":"66ccf74361bcd7c8fd00b894","slug":"police-will-vacate-the-service-lane-of-gt-road-autos-will-run-here-again-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123291-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन को खाली कराएगी पुलिस, यहां फिर चलेंगे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड की सर्विस लेन को खाली कराएगी पुलिस, यहां फिर चलेंगे ऑटो
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड की सर्विस लेन को खाली कराया जाएगा। इस पर फिर से ऑटो व ई-रिक्शा चलाई जाएंगी। इससे जीटी रोड की मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा। इसके साथ सर्विस लेन खुलने से लोगों की भी आवाजाही आसान हाेगी। साथ ही ऑटो व रिक्शा चालकों को खुला रास्ता मिलेगा। जिला पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए खाका खींचा है। इसमें सबसे ऊपर जीटी रोड की सर्विस लेन और सड़कों पर अतिक्रमण है।
बस स्टैंड के शहर से बाहर शिफ्ट करने के बाद भी शहर में जीटी रोड पर जाम की स्थिति रहती है। दोपहर और शाम के समय कई बार लंबा जाम लग जाता है। इसका बड़ा कारण सर्विस लेन पर वाहनों के खड़ा होने के चलते ऑटो व ई-रिक्शा के जीटी रोड की मुख्य सड़क पर चलना है। जीटी रोड पर गुरुद्वारा से गोहाना रोड तक सर्विस लेन पर वाहनों के पार्किंग और कई जगह दुकानदार काम कर रहे हैं। ऐसे में यातायात बाधित होता है।
ऑटो चालक सर्विस लेन पर चलने की मांग उठा चुके हैं। वे पिछले दिनों पुलिस अधिकारियों से भी मिले थे। नरेश डाहर, विक्रम व अन्य का कहना है कि ऑटो के साथ अब ई-रिक्शा भी चलने लगी हैं। सर्विस लेन पर रास्ता नहीं मिलता है। प्रशासन और पुलिस सर्विस लेन खाली कराता है तो वे इस पर चलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
शहर में जीटी रोड समेत कई जगह जाम की स्थिति है। सर्विस लेन पर अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस इनको हटवाएगी। बार-बार पार्किंग करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके साथ अतिक्रमण को हटवाकर रास्ता खुला कराया जाएगा। सर्विस लेन को खुलवाकर ऑटो व ई-रिक्शा आसानी के साथ चलेंगी।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।