{"_id":"6a370d7951e6e8333302f694","slug":"police-will-take-sahil-to-dera-bassi-baghpat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159291-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: साहिल को डेरा बस्सी, बागपत लेकर जाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: साहिल को डेरा बस्सी, बागपत लेकर जाएगी पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-वन पुलिस चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या के आरोपी साहिल को पंजाब के डेराबस्सी और यूपी के बागपत लेकर जाएगी। पुलिस आरोपी से हत्या का सीन री-क्रीएट कराएगी। इसके साथ कारतूस व डोगा बंदूक बरामद करेगी। आरोपी पुलिस रिमांड के दौरान रंजिश के चलते दोनों की हत्या करने का आरोप कबूल किया।
सीआईए वन प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल काे सात दिन के रिमांड के दौरान शनिवार को सब्जी मंडी लेकर गई। इसके साथ दिल्ली पैरलल नहर पर लेकर गई। उससे डोगा बंदूक और सफारी गाड़ी के बारे में जानकारी ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रंजिश के चलते राहुल और अंकुश की हत्या की थी।
आरोपी ने बताया कि उसका अपने चाचा राहुल (44) के साथ काफी समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। राहुल ने पंजाब के डेराबस्सी में मलिक प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस खोला हुआ था। 17 जून को साहिल अपने पिता की डोगा बंदूक लेकर वहां पहुंचा और चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। साहिल ने अपने दोस्त अंकुश (26) को फोन कर सेक्टर 13/17 कट पर बुलाया और गाड़ी में बैठा लिया। साहिल वर्ष 2024 के एक मारपीट के मामले में अंकुश द्वारा पैरवी न करने से रंजिश रखता था। चलती गाड़ी में उसने अंकुश की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों को दिल्ली पैरलल नहर बाईपास पर बुड़शाम के पास फेंककर सोनीपत की तरफ भाग गया। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी साहिल को डेराबस्सी लेकर जाएगी। इसके साथ यूपी के बागपत लेकर जाएगी। यहां से कारतूस बरामद किए जाएंगे। ब्यूरो