फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police will soon present chargesheet in Sheetal murder case

Panipat News: शीतल हत्याकांड में पुलिस जल्द पेश करेगी चार्जशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police will soon present chargesheet in Sheetal murder case
पानीपत। हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी हत्याकांड के मामले में आरोपी शीतल का दोस्त सुनील शुरुआत में जिस तरह मामले को उलझा रहा था, वह रिमांड के दौरान पुलिस के डर से अपने हर आरोप को कबूल करता गया। ऐसे में पुलिस को सारे सबूत इकट्ठा करने में ज्यादा समय नहीं लगा। आरोपी ने थोड़ी सी सख्ती के बाद वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करा दिया। अब पुलिस उसी तेजी के साथ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में लगी है। पुलिस अधीक्षक पूरे मामले की पहले दिन से हर बिंदु की रिपोर्ट ले रहे हैं। इसमें आरोपी का कबूलनामा और शीतल की बहन की गवाही के साथ उन तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल मुख्य हैं। पुलिस मानना है कि आरोप तय करने के लिए ये सबूत बहुत हैं।
विज्ञापन

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की उसके दोस्त इसराना के सुनील ने 14 जून को चाकू से गला रेत हत्या कर दी थी। उसने इससे पहले शीतल को सात बार चाकू मारे थे। हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था और अपनी कार को भी नहर में कूदा दिया था। 15 जून को पुलिस ने कार को नहर से बरामद कर लिया था लेकिन उस समय तक हत्या की बात सामने नहीं आई थी। आरोपी सुनील भी चुप्पी साधे हुए था। वह कुछ भी नहीं बोल रहा था। 15 जून की शाम को शीतल की बहन नेहा ने मतलौडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और अगले दिन उसका शव सोनीपत जिले खांडा गांव के पास एनसीआर चैनल नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्यारोपी सुनील को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान सुनील ने हत्या के आरोप स्वीकार किए और बताया कि शीतल ने उसे धोखा दिया था। जिस कारण उसने उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

हरियाणवी मॉडल की हत्या होने के कारण यह मामला कई दिन तक चर्चाओं में रहा। जिस कारण अब पुलिस ने इस मामले में तेजी से विवेचना पूरी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सभी साक्ष्यों की वीडियोग्राफी कराई है और ई-साक्ष्य एप पर अपलोड कर दी। जिसमें क्राइम सीन रि-क्रीएट की वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, खून से सना चाकू और फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट शामिल हैं। एसपी ने सीआईए-1 टीम को इस मामले में एक सप्ताह के अंदर आरोपपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। जिससे जल्द से जल्द इस मामले में आरोपी को सजा दिलाई जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


--वर्जन
शीतल हत्याकांड में ज्यादा बड़ा कुछ नहीं था। आरोपी के आरोप कबूल लेने पर चार्जशीट बनाई जा रही है। इसमें पुराने झगड़े के साथ हत्या के दिन के पूरे घटनाक्रम को शामिल किया जाएगा। इसे जल्द ही न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed