फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police will leave for jharkhand today for congress district coordinator

कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर को लेकर पुलिस आज होगी झारखंड रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
police will leave for jharkhand today for congress district coordinator
हनीट्रैप:
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर को लेकर पुलिस आज होगी झारखंड रवाना
- एक हवलदार और दो दुकानदारों को फंसाकर ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपये वसूलने का है आरोप
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला फरार, एसआईटी तलाश में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सनौली चौकी में तैनात हवलदार समेत दो दुकानदारों को हनीट्रैप में फंसकर ब्लैकमेल कर 30 लाख रुपये वसूलने के आरोपों में फंसे कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर को लेकर पुलिस मंगलवार को झारखंड रवाना हो सकती है। जिस महिला के जरिए हनीट्रैप का पूरा षडयंत्र रचा गया, उसके पुलिस अभी तक खोज नहीं सकी है। हालांकि सुनील बिंझौल के वकील का दावा है कि पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है कि हनीट्रैप का षडयंत्र उन्होंने ही रचा है। महज मोबाइल लोकेशन एक जगह की मिलने के आधार पुलिस 30 लाख रुपये का लेनदेन साबित नहीं कर सकती है। जिला कोआर्डिनेटर की जमानत के लिए वह हाईकोर्ट में अपील कर रहे हैं।
सीआईए-1 की टीम ने सुनील बिंझौल को रविवार को कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ पांच दिन की ही रिमांड पुलिस को दी थी। रिमांड के पहले दिन सोमवार को सुनील बिंझौल से हनीट्रैप में शामिल महिला, जो गांव बिंझौल में उसकी किराएदार थी, के बारे में पूछताछ की गई और 30 लाख रुपये की बरामदगी के बारे में पूछा गया है। सूत्रों के मुताबिक महिला रकम के साथ ही झारखंड में हो सकती थी, जिसके चलते पुलिस मंगलवार को झारखंड रवाना होगा। ऐसा इसलिए भी अंदाजा लगाया जा रहा है क्योंकि सामूहिक रेप के आरोप में 29 जुलाई को दर्ज रिपोर्ट और सात अगस्त के बीच कांग्रेस कोआर्डिनेटर और महिला की मोबाइल लोकेशन झारखंड बताई जा रही है। इसके साथ ही महिला से सामूहिक रेप के आरोप में फंसे हवलदार और दो दुकानदारों की मोबाइल लोकेशन भी झारखंड होना बताई जा रही है। ऐसे में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम झारखंड से सुराग मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि अब पुलिस सुनील बिंझौल के मामले में कुछ भी कहने से बचती नजर आ रही है।
विज्ञापन

दो टीमों लगाया गया, एक टीम को महिला की तलाश में लगाया गया
पुलिस की एक टीम को महिला की तलाश में लगाया गया है। झारखंड रवाना होने वाली टीम भी महिला की वहां तलाश करेगी, जबकि सिर्फ महिला की तलाश में लगाई गई टीम महिला के रिश्तेदार समेत संभावित इलाकों में पानीपत, यूपी और दिल्ली में दबिश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और कांग्रेजी नेताओं का कहना, जिला कोआर्डिनेटर को फंसाया जा रहा
परिजन और कांग्रेस के नेता लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस असल आरोपियों को बचाने के लिए सुनील बिंझौल को फंसा रही है, जबकि उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। सुनील बिंझौल के वकील जीतेंद्र कुंडू ने बताया कि बिंझौल की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करने के लिए परिवार के लोगों से बातचीत की जा रही है।

वर्जन:
इस बारे में डीएसपी सतीश वत्स का कहना है कि आरोपी सुनील से पैसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
यह है मामला
महिला पुलिस थाने में 29 जुलाई को कांग्रेस के जिला संयोजक सुनील बिंझौल के मकान में किराये पर रहने वाली महिला ने गांव सनौली के घनश्याम गुप्ता, थाना सनौली खुर्द में तैनात हवलदार सुरेंद्र दहिया व गांव सनौली में दुकान करने वाले संजय रोहिल्ला पर गैंग रेप के आरोप में केस दर्ज करवाया था। इस केस में पीडिता व आरोपी पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए सुनील बिंझौल पर 30 लाख रुपये वसूलने का आरोप है। केस के आरोपियों ने ही सुनील बिंझौल व महिला की शिकायत पुलिस से की थी, पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर ही जांच की और सुनील को गिरफ्तार किया, जबकि कव्स दर्ज कराने वाली महिला फरार है। इधर, पुलिस ने गैंगरेप के दर्ज केस में आईपीसी की धारा 384, 120बी व 34 और जोड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed