फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police will check call details

हाईटेक जेल में सुरक्षा वार्ड के बाहर के बाहर मिला स्क्रीन टच मोबाइल, कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police will check call details
पानीपत। गांव पसीना के पास जिले की हाईटेक जेल में सुरक्षा वार्ड के बाहर स्क्रीन टच मोबाइल मिला। उसे कब्जे में लेकर जेल की डीएसपी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल के आईएमईआई नंबर से जानकारी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जेल की डीएसपी गीता रानी ने सेक्टर 29 थाने की पुलिस को भेजी शिकायत में लिखा कि एक जून को 12:15 बजे गुप्त सूचना के आधार पर जेल गार्द ने सुरक्षा वार्ड-एक की तलाशी ली। इस दौरान वार्ड के बाहर से वार्डन सरजीत को एक स्क्रीन टच मोबाइल मिला। मोबाइल फोन पर कंपनी का नाम अंकित नहीं था, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने सेक्टर 29 थाने की पुलिस को मोबाइल के आईएमईआई नंबर से कॉल डिटेल का डाटा निकालने के लिए कहा है, ताकि पता लग सके कि यह किसके नाम पर है और जेल के अंदर किन-किन बंदियों ने उसे प्रयोग किया। जेल के बाहर किस-किस से बात की गई। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed