{"_id":"695ad62d30ad9e7ec305a3be","slug":"police-warn-trespassers-chains-and-whips-take-over-again-panipat-news-c-244-1-pnp1001-150025-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया, रेहड़ी और फड़ी वालों ने जाते ही फिर से कब्जा जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया, रेहड़ी और फड़ी वालों ने जाते ही फिर से कब्जा जमाया
विज्ञापन
अतिक्रमण के बारे में जानकारी लेते थाना प्रभारी गुलशन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। रेहड़ी और फड़ी वालों ने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए रेलवे रोड पर फिर से ठिकाना जमा लिया है, ऐसे में सड़क से पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने रुपये लेकर अपनी दुकानों के बाहर बैठा लिया है। नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई बेअसर साबित हो रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को निकलने का रास्ता नहीं मिला तो पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना समालखा प्रभारी गुलशन ने चौकी प्रभारी अनिल कुमार व यातायात प्रभारी सतीश को साथ लेकर रेलवे रोड का निरीक्षण किया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी, इसके साथ अतिक्रमण हटवाया गया, वहीं पुरानी सब्जी मंडी के पास मार्केट की दोनों तरफ रखे खोखे की शिकायत की। उन्होंने कहा कि गली के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से आने-जाने में परेशानी होती है। थाना प्रबंधक ने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि जल्द अपना सामान हटा लें नहीं तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बाजार के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के जाते ही पहले जैसी स्थिति बन गई और सभी ने अपना सामान दोबारा दुकानों के आगे रख लिया।
लोग बोले- अतिक्रमण से बुरे हाल
रमेश कुमार और चंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे रोड पर दोनों तरफ अतिक्रमण किया गया है, इसके चलते रेलवे रोड से निकल पाना मुश्किल हो गया है। दिन के समय कई बार इतनी चौड़ी सड़क से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम और पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन बाद में फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है, ऐसे में नियमित रूप से कार्रवाई जरूरी है। सड़क पर अवैध पार्किंग भी बंद की जानी चाहिए।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। चौकी प्रभारी के साथ मौका मुआयना किया है। कई जगह से अतिक्रमण हटाया है, बाकी दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया है। वे सड़क से नहीं हटते हैं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
- गुलशन, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।