फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police took out Tricolor Yatra

Panipat News: पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, संस्थाओं और शहरवासियों ने किया कई जगह स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Police took out Tricolor Yatra
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा की अगुवाई में जीटी रोड स्थित संविधान चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होते हुए जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर पहुंची। यहां शहीदों को नमन कर पुष्प अर्पित किए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत विशेष रूप से शामिल रहे। इस दौरान बाजार में कई जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे प्रदेश के कोने-कोने में निकाली गई। जब बंटवारा हुआ तो लोगों ने इस तिरंगे को लड़ाई लड़कर मुकाम पर रखा। हमें आजादी दिलाने वाले शहीदों को हमेशा याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सबको साथ प्रदेश में विकास करा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि युवाओं को तिरंगे के इतिहास को जानना और इसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को हमें हमेशा याद रखना चाहिए। वतन पर जान देने वाले हमेशा देश की जनता के लिए प्रेरणा होते हैं। इस मौके पर डीएसपी सुरेश सैनी, संदीप, राजबीर, जसविंद्र सिंह, सतीश कुमार वत्स, डीईओ राकेश बूरा, गौरव लिख्खा,अनिल मदान, संजय सोनी, कृष्ण अग्रवाल, सुशील व विकास सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed