फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police stopped farmers at Rai but later let them go.

Panipat News: कॉलोनाइजर, बैंक मैनेजर पर प्राथमिकी के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Police stopped farmers at Rai but later let them go.
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपना पक्ष रखते बैंक अ​धिकारी। संवाद - फोटो : अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कॉलोनाइजर व बैंक के प्रबंधक के साथ एक फाइनेंसर पर कार्रवाई की गई। मंत्री रणबीर गंगवा ने शहर की परशुराम कॉलोनी केशी चौक के मामले में कॉलोनाइजर और बैंक के प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दोनों को इसका रास्ता निकालने के लिए दो दिन का समय दिया है।
मंत्री ने इस दौरान बैंक अधिकारी और कॉलोनाइजर को आमने-सामने किया। इसमें कॉलोनी काटने के समय बैंक द्वारा लोन नहीं दिखाया सामने आया। एक अन्य मामले में एक फाइनेंसर के 10 लाख ब्याज पर देकर 12 लाख वसूलने और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने के मामले में कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंत्री ने फाइनेंसर के घर से निकाली महिला को पुन: मकान में रखने और फाइनेंसर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक वीरवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर आयोजित की। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में 14 शिकायतें रखी। इनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं पांच मामलों में अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामफूल वासी परशुराम कॉलोनी की शिकायत सातवीं रही। उनके प्लॉट की रजिस्ट्री का मामला रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका 60 गज का मकान है। उनको प्लाट लेते समय कॉलोनाइजर ने जमीन पर लोन की बात नहीं बताई। अब बैंक उनसे रिकवरी करने आ रहा है और ऐसा न करने पर जमीन कुर्क की बात कही जा रही है। मंत्री ने निर्देश दिए कि यदि दो दिन के भीतर आपसी समझौता नहीं होता है तो संबंधित बैंक और कॉलोनाइजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाए। एक शिकायत होशियारी देवी वासी नौल्था की रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन की वसीयत धोखे से अपने नाम करवा ली गई। मंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए। अन्य शिकायत में रमेश निवासी देसराज कॉलोनी की आयुष्मान योजना के तहत उपचार में लापरवाही से संबंधित थी। मंत्री ने इसक समाधान कराया। इस दाैरान शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा मौजूद रहे।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपना पक्ष रखते बैंक अधिकारी। संवाद

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपना पक्ष रखते बैंक अधिकारी। संवाद- फोटो : अंडर-14 योग में सेंट थेरेसा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed