फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police searched more than 50 cameras, no clue of murderers

Panipat News: पुलिस ने खंगाले 50 से अधिक कैमरे, हत्यारोपियों का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police searched more than 50 cameras, no clue of murderers
पानीपत। गढ़ी सिकंदपुर में शराठ के पास हत्या कर चाय व्रिकेता सोनू शर्मा के शव को झाड़ियों में फेंकने वाले हत्यारोपियों को पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं ढूंढ पाई। पुलिस बुधवार को दिनभर आस पास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालती रही, लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी नहीं लगी। ऐसे में पुलिस पत्नी से किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश होने के एंगल से पूछताछ कर रही है। पुलिस की दूसरी टीम मोबाइल को खंगाल रही है, ताकि उससे कोई जानकारी हाथ लग सके। तीसरी टीम शराब ठेकेदार व उस पर काम करने वाले वर्करों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कच्चा कैंप के रहने वाले सोनू शर्मा का 10 घंटे बाद गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास शराब ठेके के नजदीक झाड़ियों में शव मिला था। उसकी शराब ठेके के पास चाय की दुकान थी। वह सोमवार रात को घर नहीं लौटा था। मंगलवार सुबह सात बजे उसकी पत्नी तलाशते हुए दुकान पर पहुंची, दुकान पर ताला लगा होने की वजह से वह घर लौट रही थी, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे उसके पति का शव मिला था। शव के ऊपर गद्दे पड़े हुए थे। शव खून से लथपथ हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed