फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police says sorry

पुलिस व पब्लिक आमने-सामने, युवक ने पुलिसकर्मी तो पुलिसकर्मी ने युवक पर जड़े आरोप

Mon, 29 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 29 Feb 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
police says sorry
सेक्टर-11-12 में पुलिस और पब्लिक एक बार फिर आमने-सामने हो गई। पब्लिक का गुस्सा पुलिसकर्मियों पर था। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर दो युवकों की कार बीच में रोककर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं पुलिसकर्मी व प्रत्यक्षदर्शी उक्त युवकों द्वारा युवतियों की स्कूटी के आगे खाली बोतल तोड़कर बदतमीजी करने की बात कह रहे हैं। यहीं नहीं राइडर सवार दोनों पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की।
विज्ञापन


पुलिस को बढ़ते हंगामे व जिले समेत प्रदेश में गत कई दिनों से बनी स्थिति के चलते माफी मांगकर पिंड छुड़ाना पड़ा। इसको लेकर वीआईपी सेक्टर में देर रात तक हंगामा मचा रहा।  लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस को अर्धसैनिक बल का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर 11-12 में रविवार शाम का है। हुआ यूं कि पुलिस की राइडिंग टीम के सिपाही पवन कुमार को बाइक सवारों ने बताया कि सेक्टर 11-12 में कार सवार दो युवकों ने एक अस्पताल के सामने दो युवतियों के साथ बदतमीजी की है।

पुलिस की राइडिंग टीम ने सूचना पर गुरप्रीत निवासी इंसार बाजार की कार को रुकवा लिया। पुलिस ने कार सवार को कार साइड में लगाने के लिए कहा तो युवक पुलिसकर्मी पर भड़क गए।

पुलिस कर्मी पवन कुमार ने बताया कि कार सवार गुरप्रीत नशे में था। गुरप्रीत से पूछताछ करने पर गुरप्रीत ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का मुक्की की।

उन्होंने गुरप्रीत को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन गुरप्रीत ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। गुरप्रीत ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी पवन कुमार उनकी गाड़ी रुकवाई और उसको थप्पड़ मारे।

 पवन कुमार ने उसको गोली मारने की भी कोशिश की। गुरप्रीत के समर्थन में एंजल प्राईम मॉल के सामने दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी भी मौके पर पहुंचे।

सुरेंद्र रेवड़ी ने भी लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर हैडक्वार्टर डीएसपी जोगिंद्र राठी व सिटी थाना डीएसपी दलबीर सिंह सेक्टर 11-12 पुलिस चौकी में पहुंचे।

 पुलिस अधिकारियों की सूचना पर मौके पर आईटीबीपी के जवान भेजे गए। डीएसपी दलबीर सिंह ने पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की सुनी। विवाद को बढ़ता देख कांस्टेबल पवन कुमार को गुरप्रीत और उसके साथियों से माफी मांगनी पड़ी। पवन कुमार के माफी मांगने के बाद दर्जनों युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर मौके से गए।

सिपाही बोला:अगर मैने बीड़ी भी पी तो वर्दी यहीं उतार दूंगा
कार सवार युवकों ने खुद नशे में होने के बाद डीएसपी दलबीर सिंह के सामने सिपाही पवन कुमार पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। सिपाही पवन ने अपनी सफाई में डीएसपी के सामने भावुक होते हुए कहा कि उसने जीवन में कभी शराब तो क्या बीड़ी को भी नहीं छुआ।

उस पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है। उसका मेडिकल करवा लो अगर पवन कुमार ने बीड़ी भी पी है तो वह वर्दी यहीं उतारकर इस्तीफा दे देगा।

डीएसपी ने शिकायत देने के लिए कहा तो नरम पड़े उत्पाती
डीएसपी दलबीर सिंह पुलिस चौकी में गुरप्रीत और उसके साथियों को सिपाही पवन के खिलाफ व पवन को युवकों के खिलाफ शिकायत देने को कहा तो युवक ढीले पड़ गए। डीएसपी ने साफ बोल दिया कि सिपाही और आपका मेडिकल करवाया जाएगा। सिपाही ने शराब नहीं पी है आप लोगों ने पी है। इसके बाद युवकों ने पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया।

कार्रवाई करें तो मरे न करें तो मरे

सिपाही पवन कुमार ने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहा था। लोगों की सूचना पर उन्होंने कार को रुकवाया था। अगर वह कार को नहीं रुकवाते तो लोग कहते कि पुलिस ने उत्पातियों को छोड़ दिया। अब उन्होंने कार को रुकवा लिया तो कह रहे है कि कार क्यों रूकवाई। अब कार रूकवाओ तो मरे न रुकवाओ तो मरे तो क्या करे हम।


पुलिस कर्मियों को सूचना मिली थी कि दो कार युवक तोड़फोड़ कर भाग रहे हैं। पुलिस ने युवकों की कार को रूकवा लिया था। युवकों ने शराब के नशे में पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी भी की। युवकों ने पुलिस कर्मी पर भी नशे की हालत में मारपीट करने का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस कर्मी ने शराब का सेवन नहीं किया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले को निटा दिया है।
दलबीर सिंह, डीएसपी सिटी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed