फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police issued challans for 398 vehicles and seized 24

Panipat News: पुलिस ने 398 वाहनोंं के किए चालान, 24 को किया जब्त

Fri, 12 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police issued challans for 398 vehicles and seized 24
जीटी रोड पर वाहनों की चैंकिंग करते पुलिसकर्मी। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस की टीमों द्वारा वीरवार को नेशनल हाइवे सहित विभिन्न स्थानों व मार्गों पर गहनता से चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

ड्रिंक एंड ड्राइव, लेन चेंज, प्रैशर हॉर्न, बगैर नंबर प्लेट, व दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग, बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना, बिना हेल्मेट और अन्य यातायात नियमों की उल्लंघन करते पाए जाने पर 398 वाहनों के चालान किए व 24 को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिससे आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। यातायात नियमों का उल्लंघन करने से आए दिन सड़क हादसे घटित हो रहें है। इनमें काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है और काफी लोगों की मौत हो जाती है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें व अन्य सभी नियमों का पालन करे। पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed