{"_id":"67032ceb8be1dad4670be874","slug":"police-issued-advisory-for-online-shopping-during-the-festive-season-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125483-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी के लिए पुलिस ने जारी की एडवायजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: त्योहारी सीजन में ऑनलाइन खरीदारी के लिए पुलिस ने जारी की एडवायजरी
विज्ञापन
पानीपत। त्योहारी सीजन में होने वाली ऑनलाइन ठगी की वारदात को देखते हुए पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एडवायजरी जारी की है। लोगों को सावधानी से त्योहारी सीजन में खरीदारी करने की अपील की गई है। त्योहारी सीजन में कंपनियां भारी भरकम डिस्काउंट के ऑफर देते हैं। जिसका फायदा अपराधी साइबर फ्राॅड करके उठाते हैं।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने जारी अपनी एडवायजरी में कहा कि पानीपत पुलिस की ओर से साइबर अपराध से बचाने के लिए जागरुकता माह चलाया गया है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय जांच कर लें कि वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी। अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें। केवाईसी करने के नाम पर आपसे एक या 10 रुपये आपके ही बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं तो ऐसा न करें। एटीएम बूथ पर पैसे निकालते वक्त सावधान रहे। सजग रहें ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे। कोई भी व्यक्ति कभी भी किसी एटीएम बूथ से कार्ड के द्वारा ट्रांजेक्शन करे तो अपना पिन किसी को ना बताए ना दिखाएं। ट्रांजेक्शन करने में असमर्थ होने पर किसी भी अपरिचित व्यक्ति की सहायता ना लें। एटीएम बूथ से पैसे निकालने में कभी मदद लेनी पड़े तो केवल बैंक के कर्मचारियों या एटीएम बूथ में मौजूद गार्ड की सहायता लें।
किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर ना करें। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।