फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police investigating the opening of bank accounts using fake SIM cards

Panipat News: फर्जी सिम से बैंकों में खाते खोलने की जांच में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police investigating the opening of bank accounts using fake SIM cards
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मुआवजे का झांसा देकर श्रमिकों की आईडी पर सिम कार्ड खरीदने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कर दिल्ली के कुछ बैंकों में फर्जी खाते खोले गए हैं। पुलिस अब उन खातों और नंबरों की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास किसी पीड़ित ने लिखित में शिकायत नहीं दी है। जिस कारण पुलिस गोपनीय तरीके से मामले की जांच में जुटी है।
शहर के अर्जुन नगर कॉलोनी में कुछ दिन से एक गिरोह सक्रिय था। लोगों ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को झांसा देकर उनकी आईडी पर सिम कॉर्ड लेते हैं। इसके बाद सिम कॉर्ड को अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे 20 से 30 लोगों के साथ अभी तक हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह दिल्ली से संचालित है और सिम नंबर को चालू कराकर उसके आधार पर दिल्ली के छोटे-छोटे बैंकों में खाता खुलवाकर साइबर ठगी में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानीपत में पहले भी फर्जी फर्म बनाकर चालू खाते खुलवाकर 52 करोड़ रुपये की ठगी का मामला पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके नाम खाते थे वह टैक्सी चालक, दुकान के नौकर थे। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। लेकिन इस असली सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। अभी भी इस प्रकरण में पुलिस की जांच लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा देकर सिम कार्ड लेने के मामले की अभी तक शिकायत थाने पर नहीं पहुंची। शिकायत आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार, प्रभारी थाना साइबर क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed