फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police investigating Rinku's murder case

Panipat News: रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police investigating Rinku's murder case
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के राणा माजरा में मारपीट में घायल रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। वहीं घटना स्थल पर भी गहनता से छानबीन की गई। जिस स्थान पर रिंकू घायल अवस्था में मिला था वहां पर भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सनौली क्षेत्र के राणा माजरा निवासी श्रीपाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वीरवार को वह अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। दो युवक प्रवीन व सोनू उनके बेटे रिंकू को अपने साथ ले गए थे। एक आश्रम के पास दोनों ने मिलकर रिंकू के साथ मारपीट की और मोटरसाइकिल की चाबी से उसके सिर में वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी रोहतक में उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिंकू की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई। लेकिन, जांच में मामला संदिग्ध मिला था। जिस कारण पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। घटना स्थल से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। थाना सनौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि अभी जांच चल रही है। हत्या और हादसे के बिंदू पर जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed