{"_id":"696ff56d078e068098062846","slug":"police-gathered-information-from-villagers-in-the-case-of-a-woman-who-was-pushed-off-a-rooftop-and-murdered-panipat-news-c-244-1-pnp1012-150905-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छत से धक्का देकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों से जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छत से धक्का देकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों से जुटाई जानकारी
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के अलूपुर गांव में महिला की छत से धक्का देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों से भी पूरी घटना की जानकारी ली है, जिसमें कुछ ग्रामीणों ने हत्या होने की बात से इन्कार किया, जिसके बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सोमवार को अलूपुर गांव में छत से गिरने से महिला अंजू की मौत हो गई थी। मृत महिला के भाई रवि ने उसके पति बलकार समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ छत से धक्का देकर हत्या करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज ली, साथ ही मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के बारे में परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की है। ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया, जिसमें अचानक छत से गिरने की बात भी कही गई है। पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन करने में जुट गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। तफ्तीश में जो तथ्य सामने जाएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। तफ्तीश में जो तथ्य सामने जाएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।