{"_id":"65b3992f8dfca447c60ced45","slug":"police-detained-mla-neeraj-sharma-in-panipat-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जन समस्याओं का चोला पहने विधायक नीरज शर्मा को पुलिस ने किया डिटेन, पूर्व CM की गाड़ी को भी रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जन समस्याओं का चोला पहने विधायक नीरज शर्मा को पुलिस ने किया डिटेन, पूर्व CM की गाड़ी को भी रुकवाया
Fri, 26 Jan 2024 05:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 26 Jan 2024 05:06 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक नीरज शर्मा को छुड़वाने पहुंचे। छुड़वाने के बाद अपनी ही गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। जिला पुलिस ने फिर विधायक को रोका और पूर्व मुख्यमंत्री की कार रुकवाई। रिफाइनरी में राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने से उन्हें रोका गया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बैठे विधायक नीरज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा को जिला पुलिस ने दोपहर को डिटेन कर लिया उनको पानीपत के विश्राम गृह में रखा गया। इसकी सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्वयं विधायक नीरज शर्मा का हाथ पकड़कर पूछा कि आपको कौन रोक सकता है। आप मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी पूछा कि आप मौजूदा विधायक को किस अधिकार से रोक सकते हो। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनको अपनी गाड़ी में साथ बैठ कर ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक नीरज शर्मा को अपने साथ अपनी गाड़ी में बैठाकर राज्यपाल के कार्यक्रम में ले जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री की कार को भी पुलिस ने रोक लिया है। यहां फिर पुलिस ने विधायक नीरज शर्मा को कार्यक्रम में जाने से रोका। इसके बाद नीरज शर्मा वापस पानीपत की ओर आ रहे हैं। डीएसपी नरेंद्र कादियान ने पूर्व मुख्यमंत्री की कार को रुकवाया। जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे इस बारे में पूछा तो डीएसपी ने कहा कि वे ये करवाई एसपी पानीपत के निर्देशानुसार कर रहे हैं। इसे लेकर डीएसपी नरेंद्र ने पूर्व मुख्यमंत्री की एसपी अजीत सिंह से फोन पर बात भी कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इनसे पहले डिटेन करने वाले थाना पुराना औद्योगिक के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने विधायक नीरज शर्मा को डिटेन करने का हवाला कानून एंव व्यवस्था बनाए रखने का दिया है। जबकि इससे कुछ घंटे पहले फरीदाबाद में भी पुलिस ने विधायक नीरज शर्मा को गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने से रोका था। विधायक नीरज शर्मा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं का लिखा हुआ चोला पहन रखा है।
इस चोले पर जय सियाराम लिखा हुआ है और स्वास्तिक का निशान भी छपा है। बताया जा रहा है कि इन समस्याओं के निवारण के लिए सरकार की ओर से फंड रिलीज नहीं किया जा रहा है। जिसकी वजह से विधायक इस चोले को पहनकर गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में शामिल होना चाहते थे। उनके पास इसका निमंत्रण भी था। आरोप है कि पुलिस ने उनको रोककर उनके साथ धक्का मुक्की भी की।
बता दें कि इससे पहले फरीदाबाद एनआईटी की समस्याओं के निवारण को लेकर विधायक नीरज शर्मा ने 17 जनवरी को चंडीगढ़ में अपने वस्त्र उतार कर दो गज कफन का कपड़ा पहन लिया था। इस कफन के कपड़े पर विधायक ने अपनी विधानसभा की समस्याओं के चित्र तक छापे हुए थे। इसके साथ विधानसभा की सभी समस्याओं के बारे में लिखा हुआ था जिनके निवारण के लिए सरकार की ओर से बजट जारी नहीं किया जा रहा था।