फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Review of sewerage and three-pond system projects in panchayats along the Yamuna; CEO issues directives to expedite the work.

Panipat News: यमुना किनारे की पंचायतों में सीवरेज व थ्री-पॉन्ड सिस्टम के कार्यों की समीक्षा, सीईओ ने दिए तेजी लाने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Review of sewerage and three-pond system projects in panchayats along the Yamuna; CEO issues directives to expedite the work.
-जिप सीईओ डॉ. किरण सिंह ने ली यमुना एक्शन प्लान की बैठक
विज्ञापन

-लंबित कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट भेजने के आदेश

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने बुधवार को यमुना किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में सीवरेज सिस्टम, थ्री-पॉन्ड सिस्टम और जल निकायों के पुनरुद्धार से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में धरातल पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं व बाधाओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया। अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर उनका समाधान निकालने की कही।
सीईओ डॉ. किरण सिंह ने यमुना एक्शन प्लान के तहत चल रहे और लंबित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। वहीं, लंबे समय से अटके पड़े विकास कार्यों को बिना किसी देरी के पूरा करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों की नियमित निगरानी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से भेजी जाए ताकि समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed