फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP sounds the bugle for organizational strengthening; holds major brainstorming session on booth empowerment.

Panipat News: भाजपा ने फूंका संगठनात्मक मजबूती का बिगुल, बूथ सशक्तीकरण पर हुआ महामंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
BJP sounds the bugle for organizational strengthening; holds major brainstorming session on booth empowerment.
-जिला प्रभारी ललित बत्रा और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की मौजूदगी में हुई बैठक
विज्ञापन

-बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर बनाई रणनीति

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक बुधवार को सेक्टर 13-17 स्थित जिला कार्यालय श्याम कमल में की गई। जिला प्रभारी ललित बत्रा और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया।जिला प्रभारी ललित बत्रा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की असली रीढ़ होते हैं। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने बूथ जीता तो चुनाव जीता के मूल मंत्र के साथ त्रि-स्तरीय कार्ययोजना पर बल दिया।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिला संगठन पूरी एकजुटता के साथ धरातल पर काम कर रहा है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता को सक्रिय कर संगठन की पहुंच हर मतदाता तक बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी सांगठनिक अभियानों की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुनील कंसल, सुमित जागलान, मोना शर्मा, अनीता चावला, राजेश शर्मा व हिमांशु कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed