{"_id":"661dc974cef04180a90d0abb","slug":"police-conducted-surprise-inspection-of-hotels-and-dhabas-due-to-lok-sabha-elections-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116870-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोस चुनाव के चलते पुलिस ने होटल व ढाबों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोस चुनाव के चलते पुलिस ने होटल व ढाबों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
समालखा। पट्टीकल्याणा में जीटी रोड स्थित होटलों व ढाबों पर पुलिस ने सोमवार देर शाम ताबड़तोड़ छापेमारी कर औचक निरीक्षण किया। हालांकि लोकसभा चुनाव के चलते समालखा में पुलिस द्वारा किए गए इस निरीक्षण के दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर समालखा थाना प्रभारी फूल कुमार की अगुवाई में हलदाना पुलिस चौकी प्रभारी राजबीर महिला कर्मचारियों सहित भारी पुलिस बल के साथ पट्टीकल्याणा और नैस्ले रोड पर स्थित होटलों व ढाबों की चेकिंग करने पहुंचे। इसे देख होटल व ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया।
देह व्यापार के लिए बदनाम हो चुके पट्टीकल्याणा के होटल व ढाबों पर पुलिस पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान पुलिस ने पट्टीकल्याणा जीटी रोड व नेस्ले रोड पर स्थित करीब नौ होटलों की जांच की। एसएचओ और चौकी इंचार्ज द्वारा होटलों के रिकॉर्ड की जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए सख्त हिदायत दी गई। जब पुलिस ने होटल के कमरे खुलवाएं तो कमरों में लगे पंखे चलते हुए मिले, लेकिन कमरों में कोई भी नहीं मिला। इस दौरान दो-तीन होटल संचालक अपने होटलों पर ताला लगाकर फरार हो गए थे।
एसएचओ फूल कुमार ने बताया कि पट्टीकल्याणा स्थित होटलों में जांच की गई है। ताकि होटलों में किसी तरह का कोई लड़ाई झगड़ा, शराब पिलाना, गुंडागर्दी न हो सके। जांच के दौरान कई होटलों में जांच के दौरान पंखे चलते मिले और दो-तीन होटलों में ताला लटका मिला। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। एसएचओ ने बताया समालखा थाना के अंतर्गत व पट्टीकल्याणा स्थित किसी भी होटल में गैर कानूनी ढंग से कुछ मिला तो होटल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।