फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police clueless about forth murder accused

हत्या और लूट के चौथे आरोपी का सुराग नहीं

Sat, 21 Dec 2013 11:44 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sat, 21 Dec 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police clueless about forth murder accused
फौजी कर्मपाल की हत्या और लूट के चौथे आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने में अभी तक पुलिस नाकाम है। पुलिस ने चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बिना ही तीसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने दो दिन पहले इसकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस ने मांडी निवासी फौजी कर्मपाल की हत्या और लूट के तीसरे आरोपी मोहम्मद निवासी हर्रा, मेरठ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दरअसल, इसराना थाना पुलिस ने फौजी कर्मपाल की हत्या के आरोपी मोमिन, आरिफ और मोहम्मद को दो दिन पहले सात दिन का रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया था। जहां पर कोर्ट ने पुलिस की मांग पर मोहम्मद को दो दिन के रिमांड पर भेजा था। जबकि बाकी दोनों आरोपी मोमिन और आरिफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
मांडी निवासी फौजी कर्मपाल की तीन दिसंबर को पलड़ी गांव के पास हत्या कर दी थी और उसका शव सड़क के साथ लगते खेतों में फेंक दिया था। बदमाश उससे एक ट्रैक्टर व दो ट्राली लूटकर ले गए थे। पुलिस ने 12 दिसंबर को मेरठ के गांव हर्रा से मोमिन, आरिफ और मोहम्मद को गिरफ्तार किया था।

यहां पर पुलिस पार्टी को बंधक बना लिया था और उनके साथ मारपीट भी की गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed