{"_id":"66aae6a269ba3dfbaf0e070a","slug":"police-claim-26-police-checkpoints-were-set-up-in-the-district-and-routes-were-diverted-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122001-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का दावा : जिले में 26 पुलिस नाके लगाए, रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का दावा : जिले में 26 पुलिस नाके लगाए, रूट किया डायवर्ट
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने हरिद्वार की तरफ जाने वाले रूट पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया है। इसके साथ सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर 26 नाके बनाए गए हैं। समालखा डीएसपी नरेंद्र कादियान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ थाना चौकी प्रबंधकों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।
उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को देखते हुए सनौली रोड सहित शहर में विभिन्न चौक चोराहों व विभिन्न मार्गों पर 26 जगह नाके लगाए हैं। इनमें 12 नाके सनौली बार्डर, बलजीत नगर नाका, संजय चौक, सिवाह चौक, सनौली बाईपास चौक, समालखा पुल के नीचे, लालबती, असंध रोड नाका, एनएफएल नाका, नहर बाइपास टी प्वाइंट नाका, डाहर गोल चक्कर व मतलौडा चौक पर दिन रात 24 घंटे लगे रहते हैं। 14 नाके जलालपुर मोड़, छाजपुर चौक, उग्राखेड़ी चौक, शिव चौक, कमल फर्नीचर चौक, छाजपुर से चौटाला रोड पर डाडोला चौक, भापरा मोड़, हल्दाना नाका, चुलकाना मोड़़, रामलाला चौक, बुड़शाम चौक, शाहपुर नाका व नारा नाका पर सुबह सात से सायं सात बजे तक लगाए जाते हैं। इनके साथ 42 राइडर व ईआरवी निरंतर गश्त कर रही हैं। पैदल महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रास्ते और शिविरों में भी विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
बॉक्स
यहां से किए वाहन डायवर्ट
पानीपत से सनौली होते उत्तर प्रदेश जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। भारी वाहन पानीपत से घरौंडा, करनाल से सहारनपुर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराया जा रहा है। चौक-चोराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को प्राथमिकता के साथ रास्ता दें।