{"_id":"680fecc9c423255e860668f0","slug":"police-caught-the-fourth-accused-in-the-fraud-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136117-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठगी के मामले में चौथा आरोपी पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठगी के मामले में चौथा आरोपी पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने तांत्रिक क्रिया कर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल पहले दरियापुर में तांत्रिक क्रिया कर पैसे डबल करने का झांसा देकर 2.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में केस दर्ज किया गया था। तीन आरोपियों के खिलाफ पहले ही पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
एक आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने सोमवार को चौथे आरोपी दीपक निवासी उजाले खां गोहाना सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी साहिल, सतीश व मेवासिंह उर्फ सागर के साथ मिलकर ठगी की थी। ब्यूरो