{"_id":"60413f778ebc3ec39d613505","slug":"police-brought-rupinder-alias-nhani-a-prize-of-two-lakhs-on-production-warrant-panipat-news-knl63118046","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के इनामी रुपेंद्र उर्फ नन्हा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख के इनामी रुपेंद्र उर्फ नन्हा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
विज्ञापन
सीआईए-3 एलएंडटी के आरसीएम अबु ताहिर को अगवा करने वाले 23वें आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जिसकी पहचान सोनीपत के गांव भरोणा निवासी रूपेंद्र उर्फ नन्हा के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ करने और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस वारदात के मास्टरमाइंड सतपाल राठी समेत 22 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि 29 जुलाई 2020 को एलएंडटी कपनी के आरसीएम अबु ताहिर का अपहरण कर आरोपी सतपाल राठी के मुर्गी फार्म पर ले गए थे। जहां पर बंदी बनाकर उसके साथ मारपीट की थी और 70 हजार रुपये मंथली और टर्म एंड कंडीशन पर कुछ गाड़ी किराए पर लगाने की डिमांड रखी थी। अबु ताहिर ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद अबु ताहिर ने मतलौडा थाना में शिकायत दी थी।
पुलिस के मुताबिक रूपेंद्र उर्फ नन्हा हत्या के दो मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी पर डीजीपी की तरफ से दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बता दे कि आरोपी ने 2016 में गन्नौर में विकास दूधिया और 2017 में सतपाल मलिक एडवोकेट की हत्या की थी। उसके बाद शीला बाईपास पर अर्बन स्टेट थाना के क्षेत्र में गुरुग्राम में एडवोकेट संजय मलिक की हत्या की थी। रिफाइनरी के आरसीएम के अपहरण के समय आरोपी हत्या के दोनों मामलों में जमानत पर बाहर था।