फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police arrested four accused in robbery case

Panipat: छिनैती गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे लूटपाट

Wed, 18 Jun 2025 08:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महीने में छह लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। आरोपी नशे की लत के लिए लूटपाट करते थे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Police arrested four accused in robbery case
लूटपाट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में राहगीरों से लूट और छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का सीआईए-3 पुलिस टीम ने पर्दाफाश किया है। चौटाला रोड पर पावर प्लांट के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। आरोपियों ने एक महीने में छह लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएसपी ने दी जानकारी

बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में डीएसपी सतीश वत्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर में रात के समय लूट और छिनैती की घटनाएं बढ़ रही थीं। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सीआईए-3 की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान हरि नगर निवासी अभिषेक उर्फ बाबा, जीवन उर्फ प्रधान, और सैनी कॉलोनी निवासी मनप्रीत उर्फ हन्नी और नितिन उर्फ भूत के रूप में हुई है।

विज्ञापन

नशे की लत के लिए करते थे लूटपाट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए लूटपाट करते थे। वे रात 9 बजे के बाद सुनसान और अंधेरी जगहों पर निकलते थे, जहां राहगीरों को निशाना बनाकर मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी छीनते थे। दिन में वे अपने घरों में रहते थे या लूट के पैसे को मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पुलिस ने बताया कि गैंग सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और जल्दी से घटनास्थल से फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो विभिन्न लूट की वारदातों में छीने गए थे। इसके अलावा, कुछ नकदी भी बरामद हुई है। चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अन्य वारदातों और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने छह लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस अन्य संभावित वारदातों की जांच कर रही है। बरामद मोबाइल फोनों का शिकायतकर्ताओं से मिलान किया जा रहा है। गैंग के अन्य सदस्यों या उनके द्वारा उपयोग किए गए नेटवर्क की तलाश के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रात में सुनसान जगहों पर सावधानी बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें: Accident: NH-152D पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की हुई मौत, 2 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed