फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police arrested Ahsan by tracing the location by taking a mobile number from Facebook ID

फेसबुक आईडी से मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने लोकेश्न ट्रेस कर अहसान को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Ahsan by tracing the location by taking a mobile number from Facebook ID
बबैल रोड पर शिव नगर स्थित सरोज के मकान में मंगलवार दोपहर तीन बजे कंकाल मिलने की सूचना पर किला थाना पुलिस, सीआईए-1 और एसपी शशांक कुमार सावन मौके पर पहुंच गए थे। सीआईए-1 के प्रभारी राजपाल अहलावत ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि पूर्व मकान मालिक अहसान सैफी ने पानी के टैंक के लिए गड्ढा खुदवाया था, जिसके बाद से पत्नी और बच्चे भी लापता था। इतना कहते ही पुलिस की शक की सुई अहसान सैफी की ओर घूम गई। सीआईए वन प्रभारी राजपाल ने अहसान की फेसबुक पर आईडी सर्च की। पड़ोसियों से उसके अकांउट की पहचान कराई, जिसके बाद उसमें से अहसान सैफी का मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो उत्तर प्रदेश के भदोई की मिली। जिसके बाद सीआईए-1 की टीम शाम छह बजे भदोही के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

सीआईए-1 की टीम फेसबुक से मिले मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करते हुए भदोई के लिए रवाना हो गई, लेकिन उन्हें डर था कि कहीं अहसान सैफी नंबर स्विच ऑफ न कर ले। इसी बीच सीआईए-वन प्रभारी राजपाल अहलावत ने भदोही की पुलिस से संपर्क किया और अहसान का दूसरा नंबर भी निकलवा लिया।
विज्ञापन

प्रभारी राजपाल अहलावत ने बताया कि उनकी टीम करीब 14-15 घंटे बाद बुधवार को भदोई पहुंची और लोकेशन ट्रेस की। अहसान सैफी की लोकेशन भदोई के रेलवे स्टेशन की मिली। जिसके बाद उनकी टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची और आरोपी अहसान को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह रेलवे स्टेशन पर लखनऊ की ट्रेन के इंतजार में खड़ा था, वह भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अहसान सैफी को पकड़ने के लिए टीम ने लगातार गाड़ी चलाई, पुलिस को सफलता तो मिल गई, लेकिन उन्हें जोखिम भी उठाना पड़ा। टीम करीब 500 किलोमीटर पार कर चुकी थी कि रास्ते में एक गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। जिस वजह से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों को मामूली चोट लगी, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

अहसान सैफी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने आरोपी को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई जाएगी। इसके अलावा पुलिस गड्ढा खोदने में प्रयोग की गई कस्सी, कटर मशीन, छैनी आदि औजारों को बरामद करेगी। वहीं नाजनीन के परिजनों को मुंबई में जाकर ढूंढा जाएगा, ताकि पूरी जानकारी मिले सके। वारदात में किसी ओर आरोपी का हाथ है या नहीं इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed