फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police arrested accused of loot

ओला कैब चालक से पिस्तौल के बल पर कार लूटने वाला दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
police arrested accused of loot
उरलाना खुर्द के पास गत नौ सितंबर को ओला कैब संचालक ने पिस्तौल के बल स्विफ्ट डिजायर कार लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। लूटी गई कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी चैरिस पीटर को पकड़ तीन दिन की रिमांड पर लिया था, जिसे वीरवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया दिल्ली से उरलाना खुर्द के लिए ओला कंपनी के चालक प्रतापगढ़ निवासी सलमान की कैब बुक कर गांव उरलाना खुर्द के रजबाहे के पास लूट की गई थी। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई कार को दिल्ली से बरामद किया है। आरोपी चैरिस पीटर को टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसने पूछताछ में कबूल किया कि 9 सितंबर को दिल्ली से उरलाना खुर्द के लिए ओला कंपनी से कैब बुक की थी और अपने साथियों के साथ उसे लूट लिया था।
विज्ञापन

रिमांड में पता चला कि उसका दोस्त पहले अपनी खुद की कार ओला कंपनी में चलाता था। लॉकडाउन के दौरान उसने कार को बेच दिया था। वारदात के 10 दिन पहले दोनों ने कार लूट की योजना बनाई थी। किसी शक नहीं हो, इसके लिए एक महिला मित्र को भी इसमें शामिल किया। जिसके बाद तीनों ने वारदात को अंजाम दिया था। फरार साथी की तलाश की जा रही है। जबकि महिला को दोनों ने झूठ बोलकर वारदात में शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed