फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   police, administration, alert, jat, panipat

जाटों के बलिदान दिवस को लेकर प्रशासन और पुलिस सतर्क

Fri, 17 Feb 2017 12:15 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
police, administration, alert, jat, panipat
जाट आंदोलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रशासन और पुलिस ने जाट समाज के 19 फरवरी को तय बलिदान दिवस के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली है। आरएएफ ने दिल्ली पैरलल नहर और सीआरपीएफ की कंपनी ने शहर में मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस भी संवेदनशील स्थानों की लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


गा नियंत्रक वाहनों का भी प्रबंध कर लिया गया है। शहर में बनाए गए 19 मोर्चों पर विशेष बल तैनात है। खुफिया एजेंसी भी धरने और संबंधित लोगों पर हर पल नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन

जिले के उग्राखेड़ी स्टेडियम में चल रहे धरने को लेकर प्रशासन बेहद सचेत है।

उपायुक्त और पुुलिस अधीक्षक ने बैठक कर बलिदान दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर टीमें गठित कर दी हैं। दोनों एसडीएम और पांच डीएसपी के हाथों में सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। सभी नाकों पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असंध रोड स्थित दिल्ली पैरलल नहर पर आरएएफ की एक टुकड़ी डेरा डाले हुए है। प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं छोड़ना चाहते। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बलिदान दिवस पर शांति बनाए रखने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

गांव सिवाह, उग्रा खेड़ी, असंध रोड, सनौली-हरिद्वार रोड पर गश्त बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा है कि बलिदान दिवस से उनका संघर्ष तेज हो जाएगा। संघर्ष समिति द्वारा बलिदान दिवस को लेकर भी तैयारियां की जा रही है।

महिलाओं ने बांटे लड्डू
स्टेडियम में मांगों को लेकर चल रहे धरने में राजाखेड़ी की महिलाओं ने तीन क्विंटल लड्डू बांटे। जाट समाज के लोगों के साथ ही महिलाओं ने भी आरक्षण देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने आरक्षण की मांग को लेकर हरियाणवी गीत गाए। वीरवार को साढ़े चार लाख रुपये का चंदा भी एकत्रित हुआ।

19 फरवरी के बलिदान दिवस को लेकर समिति के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। दिवस को लेकर प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस और कई कंपनियां सनौली-हरिद्वार मार्ग पर तैनात करना शुरू कर दिया है। जाट नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर बलिदान दिवस से अपनी लड़ाई को और तेज करने की चेतावनी दे रखी है। फिलहाल डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन के नेतृत्व में ही पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

19वें दिन शांतिपूर्ण रहा धरना 
वीरवार को 19वें दिन भी धरना शांतिपूर्ण तरीके से चला। धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने रागिनियों और चुटकुलों का खूब लुत्फ उठाया। गांव कवी के सूरजमल नंगे पांवों से जाट समाज को चाय-पानी की सेवा कर रहे हैं। इस काम के लिए उग्रा खेड़ी के हरपाल मलिक ने चादर ओढ़ाकर सूरजमल का स्वागत किया।

वीरवार दोपहर को गांव राजा खेड़ी की महिलाओं ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को लड्डू बांटे। सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने सरकार विरोधी गीत भी गाए। कारद की राजपति, संतोष, मच्छरौली की राजबाला और संतवती ने जाट समाज की एकता के साथ ही भाईचारे को मजबूत करने के गीत गाए।

हास्य कलाकार दरियाव सिंह मलिक ने चुटकुले सुनाए। गांव करहंस ने एक लाख 31 हजार, नौल्था ने एक लाख 21 हजार, धनसौली ने 61 हजार, उरलाना कलां और सींक ने 51-51 हजार, शेरा ने 31 हजार रुपये चंदे के रूप में कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र डाहर को दिए।


इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि उनका धरना आज भी शांतिपूर्वक चल रहा है और आगे भी शांतिपूर्वक ही चलेगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मलिक, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह देशवाल, चर्तुभूज, रणबीर, मामन, सुरेश आर्य, पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, दीपक खटखड़ व नवादा से सरपंच नवाब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed