फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Poison eaten after not getting plot papers

प्लॉट के कागजात न मिलने पर खाया जहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Poison eaten after not getting plot papers
पानीपत। अस्पताल में उपचाराधीन कासिम। - फोटो : Panipat
पानीपत। रेलवे रोड माल गोदाम के पास जाकर कुटानी रोड पहलवान चौक के रहने वाले एक युवक ने बुधवार देर शाम जहर खा लिया और दोस्तों को कॉल कर सूचना दी। दोस्तों मौके पर पहुंचे तो उसकी खराब हालत देख उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल हालत गंभीर बताई जाती है। घर वालों ने घटना का कारण ब्याज चुकाने के बावजूद प्लॉट के कागजात न मिलने की वजह से तनाव बताया है। मामले में उन्होंने उसके एक दोस्त और डीलर के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पहलवान चौक निवासी कासिम (28) को उसके दोस्त इमरान ने 2020 में ढाई लाख रुपये किसी डीलर से ब्याज पर दिलवाए थे। बदले में कासिम ने अपने प्लॉट की रजिस्ट्री उनके पास रख दी थी। गत माह पहले कासिम ने डीलर के सभी रुपये देकर कागजात वापस मांगे। परिजन भी उसे दस्तावेज लाने को कहने लगे। कासिम जब भी इमरान से दस्तावेज मांगता, वह हर बार टाल देता था।
विज्ञापन

घर वालों का आरोप है कि एक सप्ताह से इमरान दस्तावेज लौटाने के बदले में पांच लाख रुपये मांग रहा था। साथ ही रुपये न देने पर किसी और के नाम प्लाट कराने और जान की धमकी दे रहा था। इन हालात में परेशान होकर ने कासिम रेलवे रोड पर माल गोदाम के पास जहर का लिया और दोस्त को इसकी सूचना भी दे दी। अस्पताल में कासिम की हालत गंभीर बताई जाती है। इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है, डॉक्टरों और स्टाफ की टीम उसे बचाने के भरसक प्रयास कर रही है। उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरी बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए लिए थे रुपये
परिजनों ने बताया कि कासिम ने दरियां बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए ढाई लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। दोस्त इमरान भी उसमें पार्टनर था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि दोस्त ही उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाएगा।

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को भी दी थी शिकायत
परिजनों ने बताया कि उनका 36 वर्ग गज का प्लाट गंगाराम कॉलोनी में है, जो कि पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतगर्त आती है। पीड़ित ने इमरान के खिलाफ प्लाट के दस्तावेज न लौटाने की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को भी दी थी, जिस मामले में दोनों पक्षों की दो दिन पहले थाने में पंचायत भी हुई थी, लेकिन अब तक इमरान से कोई दस्तावेज नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed