{"_id":"674abef474422f2fc20d2c81","slug":"pm-visit-to-haryana-on-9-december-venue-being-monitored-by-drones-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 9 दिसंबर को PM का दौरा: ड्रोन से हो रही कार्यक्रम स्थल की निगरानी, इस योजना का करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 9 दिसंबर को PM का दौरा: ड्रोन से हो रही कार्यक्रम स्थल की निगरानी, इस योजना का करेंगे शुभारंभ
Sat, 30 Nov 2024 12:59 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:59 PM IST
सार
हरियाणा में पीएम के दौरे को लेकर पानीपत के डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पार्किंग के लिए अलग पुलिस बल की तैनाती होगी। ड्रोन से यहां की निगरानी की जा रही है। लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : X/@BJP4India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ दिसंबर को पानीपत के सेक्टर 13-17 में आएंगे। वे यहां पर बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन प्लानिंग में जुटा है। अतिरिक्त सुरक्षा बल के लिए डीजीपी को पत्र लिखा गया है। मधुबन, करनाल व सोनीपत से अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती होगी। पूरे क्षेत्र की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। डीजीपी शत्रुजीत कपूर लगातार एसपी से सुरक्षा की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी, मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। सीएम नायब सैनी भी उपायुक्त पानीपत से लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। पार्किंग के लिए अलग पुलिस बल की तैनाती होगी। ड्रोन से यहां की निगरानी की जा रही है। लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन