फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pledged to stay away from drugs

Panipat News: नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pledged to stay away from drugs
पानीपत। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रेडक्रॉस भवन में शनिवार को 150 प्रशिक्षुकों को नशे से दूर रहने व रक्तदान करने की शपथ दिलाई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने युवाओं को जागरूक किया और नशीली वस्तुओं और पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया। सचिव गौरव रामकरण ने कहा कि नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे की आदत से बचना चाहिए। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा सामाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दृष्टि से देखता है परंतु हमें नशा करने वाले व्यक्तियों को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए ताकि वे भी नशा छोड़कर स्वस्थ जीवनयापन कर सकें। स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। यदि नशे करने वाला व्यक्ति दृढ़ संकल्प ले तो नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। रेडक्रॉस सोसाइटी युवाओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान के लिए जागरूक कर रही है। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा व प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed