{"_id":"68b209e9a2af879caf0e7169","slug":"players-showed-their-talent-in-chess-cricket-and-kabaddi-panipat-news-c-244-1-pnp1011-142794-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज में मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस मनाते हुए कॉलेज स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में कॉलेज प्रबंधक समिति के उप-प्रधान वीरेंद्र शिंगला, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, विद्यार्थियों औ स्टाफ सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार किया गया। इस दौरान कॉलेज के खेल परिसर में शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी व दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
वीरेंद्र शिंगला ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि युवाओं को खेल की भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के खेल परिसर में युवा अपने खेलों का प्रदर्शन कर दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहे है। प्राध्यापकों व विद्यार्थियों को शपथ दिला पारंपरिक खेलों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण व प्राध्यापक राजा तोमर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन