फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players of Matalouda block won in volleyball

Panipat News: वॉलीबॉल में मतलौडा खंड के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Players of Matalouda block won in volleyball
प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
- हैंडबॉल में इसराना की छात्राएं अव्वल, खो-खो में बापौली प्रथम, समालखा द्वितीय

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को छठा दिन रहा। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने निशानेबाजी, कबड्डी नेटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो में दमखम दिखाया। वॉलीबॉल में मतलौडा खंड के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शिवाजी स्टेडियम, एनवी आर्चरी और अन्य स्थानों पर कराई। खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह सहरावत, प्रिंसिपल जयपाल सरोहा, विजेंद्र सिंह पुनिया, एईओ रविंद्र सिंह अंतिल, एईईओ कर्ण सिंह पुनिया व खेल प्रभारी प्रदीप कादियान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मैदान पर खिलाड़ी की प्रतिभा को निखार मिलता है। वह मैदान पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करता है। हमें लक्ष्य साधकर कोई भी काम करना चाहिए। मौके पर आयोजन कमेटी के सचिव सतेंद्र मलिक, संयोजक सुरेश कादयान, डॉ. जोगिंद्र सिंह नरेंद्र मलिक पीटीआई, प्रदीप घनघस डीपीई, सुकरम पाल जागलान डीपीई, संजय पीटीआई , विशाल पीजीटी, सतीश शर्मा पीटीआई व दीपक शर्मा पीटीआई मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम
वॉलीबॉल (छात्र)-
आयु वर्ग-14 में प्रथम स्थान पर खंड मतलौडा और दूसरे स्थान पर समालखा।
आयु वर्ग-17 में प्रथम स्थान पर बापौली और दूसरे स्थान पर समालखा।
आयु वर्ग-19 में प्रथम स्थान पर समालखा और दूसरे स्थान पर मतलौडा।
हैंडबॉल (छात्राएं)-
आयु वर्ग-14 में प्रथम स्थान पर इसराना और दूसरे स्थान पर मतलौडा।
आयु वर्ग-17 में प्रथम स्थान पर मतलौडा और दूसरे स्थान पर इसराना।
आयु वर्ग-19 में प्रथम स्थान पर पानीपत और दूसरे स्थान पर मतलौडा।
खो-खो (छात्रा)-
प्रथम स्थान पर बापौली और दूसरे स्थान पर समालखा।
आयु वर्ग-17 में प्रथम स्थान पर इसराना और दूसरे स्थान पर समालखा।
आयु वर्ग-19 में प्रथम स्थान पर समालखा और दूसरे स्थान पर बापौली।
खो-खो (छात्राएं)-
आयु वर्ग-14 में प्रथम स्थान पर बापौली और दूसरे स्थान पर समालखा।
आयु वर्ग-17 में-
प्रथम स्थान पर समालखा और दूसरा स्थान पर बापौली रहा।
आयु वर्ग-19 में प्रथम स्थान पर इसराना और दूसरे स्थान पर समालखा।
तीरंदाजी इवेंट (छात्र)
आयु वर्ग-14 में प्रथम स्थान पर चैतन्य स्कूल का गर्व।
दूसरे स्थान पर पाइट स्कूल के एनएफएल से इक्षित।
तीसरे स्थान पर पाइट स्कूल एनएफएल से अवासु।
इंडियन इवेंट (छात्र)
आयु वर्ग-14 में प्रथम स्थान पर एक्सल इंटरनेशनल स्कूल का विनय और दूसरे स्थान पर अभिनव स्कूल का विराट रहा।
रिकर्व इवेंट आयु वर्ग-17 में प्रथम स्थान पर आरएनएम स्कूल का उन्नत और दूसरे स्थान पर बीवीपीएस स्कूल का राहुल।

प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद 

प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed