फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players from SDVM City won seven medals at the 29th district-level roller skating championship.

Panipat News: जिला स्तरीय 29वीं रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में एसडीवीएम सिटी के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Players from SDVM City won seven medals at the 29th district-level roller skating championship.
प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियोंं के साथ प्रधानाचार्या व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी विद्या मंदिर सिटी के खिलाड़ियों ने 29वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में सात पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 18 अक्टूबर को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सेक्टर-18 में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी गति, संतुलन, एकाग्रता व खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन अभय ने 500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। नम्या, विराही और अंश ने कांस्य पदक प्राप्त किए, जबकि सियाल ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंक-2 श्रेणी में विद्यालय के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ईशान ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं पर्ल ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने व नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed