फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Player Akshit won the silver medal in the Chief Minister's Cup competition.

Panipat News: मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में खिलाड़ी अक्षित ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Player Akshit won the silver medal in the Chief Minister's Cup competition.
​खिला​ड़ी अ​​क्षित को सम्मानित करती प्रधानाचार्या अल्का टंडन व अन्य। संस्थान
समालखा। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी अक्षित ने फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता नौ से 11 फरवरी को गुरुग्राम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में हर जिले से टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अक्षित ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। फुटबॉल का सेमीफाइनल मैच भिवाड़ी के साथ और फाइनल मैच झज्जर के साथ हुआ इसमें प्लेंटी शूटआउट में फाइनल मैच गंवा कर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका टंडन ने कहा कि विद्यालय शिक्षा और खेलों में खिलाड़ियों के लिए नए आयाम स्थापित कर रहा है, इसका उदाहरण अक्षित ने मुख्यमंत्री कप में रजत पदक हासिल कर दिया है। अक्षित ने अपनी मेहनत और लगन से अपनी विरोधी टीम भिवाड़ी को हराते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एडमिन प्रमुख विकास अरोड़ा, कबड्डी कोच मनोज छौक्कर, क्रिकेट कोच वीरेंद्र ,योगा कोच शिवानी दहिया, ताइक्वांडो कोच गोविंद वर्मा व तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed