{"_id":"669475375c56fd2139081a9a","slug":"plants-were-destroyed-by-tractors-bamboo-tree-guards-were-also-broken-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121125-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पौधों को ट्रैक्टर चला किया नष्ट, बांस के ट्री गार्ड भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पौधों को ट्रैक्टर चला किया नष्ट, बांस के ट्री गार्ड भी तोड़े
विज्ञापन
पानीपत। मानसून में एक तरफ पौधरोपण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम से लेकर खास पौधरोपण करने में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर में मित्तल मेगा मॉल को जाने वाली सड़क किनारे लगाए 30 पौधों को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया। इन पौधों की रक्षा के लिए बांस की पट्टियों के बनाए गार्ड को भी तोड़ दिया गया। इससे पर्यावरणविदाें में रोष है। उन्होंने अपने स्तर पर पौधे तोड़ने वालों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी कराई जाएगी।
नई राह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हेमा रमन ने बताया कि संस्था ने गत वर्ष मानसून सीजन में सेक्टर-25 मित्तल मेगा माल रोड पर 100 बड़े पौधे लगाए थे। इनको पशुओं से बचाने के लिए बांस की पट्टियों के गार्ड बनाए गए थे। संस्था समय-समय पर पानी देकर इनका संरक्षण कर रहे थे। अब ये पौधे तेजी के साथ आगे बढ़ रहे थे। वह रविवार को दोपहर बाद जीटी रोड से मित्तल मेगा मॉल की तरफ जा रही थी तो उनको कई पौधे टूटे मिले। उन्होंने पूरा मुआयना किया तो यहां करीब 30 पौधे नष्ट किए गए थे। यह ट्रैक्टर या अन्य किसी मशीन की मदद से नष्ट किए गए थे। इनके गार्ड भी तोड़ दिए गए। प्रथम दृष्टया किसी की शरारत नजर आती है। वह इनका पता लगा रही हैं। इसको लेकर उचित मंच पर अपनी बात भी रखेंगे।
डॉ. हेमा रमन ने बताया कि वह इस सीजन में भी लगातार पौधरोपण कर रही हैं। संस्थाओं व स्कूली बच्चों के सहयोग से अब तक करीब 11 हजार पौधे लगा चुकी हैं। वह एक दर्जन नैनो जंगल भी तैयार कर चुकी हैं। इसके साथ युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।