{"_id":"68d43de71e5ec478a40e31c7","slug":"planting-trees-and-distributing-fruits-on-the-birthday-of-congress-mp-kumari-selja-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144375-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर पौधरोपण कर बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर पौधरोपण कर बांटे फल
Thu, 25 Sep 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा की सांसद बहन कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर बरसत रोड स्थित कृपाल आश्रम व राधा स्वामी जालंधर शाखा दोनों स्थानों पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने पांच फलदार पाैधे लगाए। इसके साथ जिला नागरिक अस्पताल के प्रसूति वार्ड व सामान्य वार्ड में मरीजों को फल वितरित किए।
डॉ. ओमवीर सिंह पंवार ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद बहन कुमारी शैलजा हमेशा अपने जन्मदिवस पर उपहार व गुलदस्ते लेने की बजाय सभी के लिए जनकल्याण की बात करती हैं। इसलिए उनके जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। यही पेड़ बड़े होकर सबको फल, छाया और शुद्ध वातावरण देते हैं, जो हमें स्वस्थ रखते हैं। पंवार ने शैलजा को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहकम छौक्कर, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष तंवर, जिला कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के शहरी जिलाध्यक्ष नरेंद्र भिगान, प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव तिलक राजोरा, राजबीर पोड़िया, बलजीत सरासर व पानीपत ग्रामीण ब्लाॅक ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष महिपाल सिंह मौजूद रहे।