{"_id":"649f32944f9a3d8dec06feb5","slug":"pipeline-laid-at-night-for-drainage-in-panipat-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: अब एसडी कॉलेज के सामने नहीं भरेगा बारिश का पानी, निकासी के लिए बिछवाई पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: अब एसडी कॉलेज के सामने नहीं भरेगा बारिश का पानी, निकासी के लिए बिछवाई पाइपलाइन
Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
सार
देर रात विधायक ने ओवरफ्लो पानी की निकासी के लिए बिछवाई पाइपलाइन है। एसडी कॉलेज के मेन रोड और मार्केट रोड का पानी की भी निकासी अब एलएनटी के ड्रेन में होगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद विधायक व अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत शहर वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब एसडी कॉलेज के सामने जीटी रोड पर और एसडी कॉलेज के साथ अमर भवन चौक वाले रास्ते पर बारिश का पानी नहीं भरेगा। नगर निगम की ओर से इस रास्ते पर 20 फुट लंबी और 12 इंच चौड़ी पाइप लाइन बिछाने का काम शुक्रवार देर रात किया जा रहा है। जिससे इन दोनों मुख्य रास्तों पर जमा होने वाला बरसाती पानी की सालों पुरानी समस्या का समाधान हो सकेगा। अब जीटी रोड और सर्विस लेन पर भरने वाले पानी की निकासी एलएनटी के ड्रेन से होगी।
विज्ञापन
इसके लिए शहरी विधायक प्रमोद विज शुक्रवार देर रात करीब 10:00 बजे निगम अधिकारियों और एलएनटी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक ने एलएनटी अधिकारियों से एलएनटी के ड्रेन में बारिश का पानी छोड़ने की अनुमति ली। एलएनटी से अनुमति मिलने के बाद निगम अधिकारियों को पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे निगम एक्सईएन राजेश कौशिक और एसडीओ अर्पित बुधवार ने काम शुरू करवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि वे रात तक इस पाइप लाइन को एलएनटी की ड्रेन से कनेक्ट कर देंगे। इस दौरान मौके पर एलएनटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल ज्ञान प्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से रोड सेफ्टी की बैठक में भी उपायुक्त ने यह निर्णय लिया था। जिसके बाद खुद शहरी विधायक ने रात को मौके पर खड़े होकर काम शुरू करवाया।
अब गुरुद्वारे रोड की निकासी का बनेगा प्लान
शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि इस काम के पूरा होने के बाद जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे वाले रोड पर बरसाती पानी की निकासी का समाधान किया जाएगा। यहां पर भरने वाले बरसाती पानी को भी पाइप लाइन बिछाकर एलएनटी की ड्रेन में ही छोड़ा जाएगा।