फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pilgrims going to Ajmer Sharif were extorted in the name of facilities and electricity in Panipat.

Panipat News: अजमेर शरीफ जा रहे जायरिन से पानीपत में सुविधा और बिजली के नाम पर वसूली

Sun, 21 Dec 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims going to Ajmer Sharif were extorted in the name of facilities and electricity in Panipat.
सोनू।
पानीपत। थाना चांदनी बाग से करीब एक हजार मीटर दूरी पर ट्रांसपोर्ट नगर के साथ हुडा की खाली जमीन पर अजमेर शरीफ जा रहे जायरिन और अन्य लोगों से सुविधा के नाम पर वसूली की जा रही है। बस चालकों से पार्किंग के लिए 400 से 500 रुपये, रेहड़ी फड़ी वालों से हर रोज के 100 से 200 रुपये तक वसूल रहे हैं। एक व्यक्ति से 10 दिन तक ढाबा चलाने के लिए आठ हजार रुपये वसूले गए हैं। 15 से 20 लोगों का गिरोह पिछले तीन-चार दिन से वसूली करने में लगा हुआ है। ये लोग खुद को नगर निगम से सुविधा दिलवाने का दावा तक करते हैं। 15 से 20 लोगों का गिरोह पिछले तीन-चार दिन से वसूली करने में लगा हुआ है और थाना पुलिस को नाक के नीचे चल रहे वसूली के धंधे के बाद भी शिकायत का इंतजार है।
विज्ञापन

अजमेर शरीफ पर 27 दिसंबर को वार्षिक मेला लगाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के बहराइच, बस्ती और बिहार समुदाय के लोग बसों में सवार होकर जा रहे हैं। वे पानीपत में ठहराव करते हैं। बहराइच के अजमत अली और जमील ने बताया कि हर साल अजमेर शरीफ वार्षिक मेले में जाते हैं। हर रोज 100 से 200 बस यहां से होकर जाती हैं। बड़े बुजुर्गों की मान्यता है कि अजमेर शरीफ जाते समय पानीपत में दरगाह बू अली कलंदर साहब में चादरपोशी करते हैं। इसके साथ कुछ देर आराम करने के साथ खाना खा लेते हैं। टूरिस्ट बस के चालक उनको पानीपत में पार्किंग के लिए 400 से 500 रुपये की फीस बताते हैं।
विज्ञापन


बहराइच के मोहम्मद अकील ने बताया कि वे जायरिन के लिए स्टॉल लगाकर खाना बनाते हैं। यहां तीन पहले आ गए थे। पांच-छह लोगों का गिरोह हर रोज 100 रुपये की कच्ची पर्ची काटते हैं। वे हर रोज एक पर्ची काटते हैं। ऐसा न करने पर उनका सामान उठाकर बाहर फेंकने की धमकी देते हैं। उनको मजबूरीवश हर रोज पर्ची कटवानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटानी रोड के सोनू ने बताया कि वह चरण सिंह के साथ मिलकर चाय व पकोड़े का स्टॉल लगा रहा है। उनकी हर रोज 200 रुपये की कच्ची पर्ची काटी जा रही है। वहीं राजीव कॉलोनी के लालराम ने बताया कि उन्होंने ढाबा लगाया है। उनसे 10 दिन के लिए आठ हजार रुपये तय किए हैं। वह पांच हजार रुपये पहले दिन ही दे चुका है। बाकी तीन हजार रुपये की माग की जा रही है। इसके अलावा बिजली के पति बल्ब 100 रुपये की वसूली की जा रही है।
छोटूराम चौक के हरिओम ने बताया कि वे छोले-पूरी का स्टॉल लगाते हैं। पानीपत में जायरिन के आने की सूचना पर सेक्टर-25 में स्टॉल लगाने आए। उनकी हर रोज 200 रुपये की पर्ची काटी है। वहीं संजय चौक के विनोद ने बताया कि फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। उनकी शुक्रवार को 70 रुपये की पर्ची काटी थी। शनिवार को 100 रुपये की पर्ची काटी है।



जायरिन और अन्य लोगों से सुविधा के नाम पर वसूली करने की कोई जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
- महिपाल, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।


जायरिन के आने और उनसे किसी के नाम से वसूली करने की जानकारी मिली है। निगम अधिकारियों को व्यवस्था बनाने और पुलिस को सुरक्षा के आदेश दिए हैं। हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधिकारियों को भी फोन कर इस तरह के कार्यक्रमों की पूर्व में सूचना देने के आदेश दिए हैं।
- इकोमल सैनी, मेयर।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

सोनू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed