फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pickup driver dies in an accident while crossing the road

सड़क पार करते पिकअप चालक की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies in an accident while crossing the road
पानीपत। पानीपत टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पिकअप चालक (40) की मौत हो गई। हादसा उसके जीटी रोड पार करते समय हुआ। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को सिविल अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

आशा पत्नी संदीप सिंह निवासी गांव शेखपुरा, जिला शामली, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसका पति पिकअप ड्राइवर था। वह फैक्ट्रियों से माल पिकअप में लोड करके इधर से उधर पहुंचाता था। 26 अगस्त को वह काम पर गया था। रात को सूचना मिली कि टोल प्लाजा के पास पति का एक्सीडेंट हो गया है। वह सूचना मिलते ही रोहतक पीजीआई पहुंचे, जहां उसके पति की मौत हो चुकी थी। उन्हें जानकारी मिली है कि पति का एक्सीडेंट रोड पार करते वक्त हुआ। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed