फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Personal and common platform and road to be constructed at Sabji Mandi in Bapauli at a cost of Rs 1.10 crore

Panipat News: बापौली में सब्जी मंडी में 1.10 करोड़ रुपये से बनेंगे व्यक्तिगत व कॉमन प्लेटफार्म और सड़क

Fri, 05 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Personal and common platform and road to be constructed at Sabji Mandi in Bapauli at a cost of Rs 1.10 crore
उमेश त्यागी
विज्ञापन

सनौली। बापौली अनाज मंडी में करीब एक एकड़ भूमि पर सब्जी मंडी बनाने की तैयारी की जा रही है। बापौली में सब्जी मंडी बनने से बापौली व सनौली खंड के दर्जनों गांव के किसानों को लाभ होगा। किसानों को अब अपनी सब्जी बेचने के लिए जिले की सब्जी मंडी में ज्यादा दूर नहीं जाना पडे़गा। साथ ही किसान बापौली मंडी में ही सब्जियों को बेच सकेंगे। तत्कालीन मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करीब दो वर्ष पहले समालखा में आयोजित जनसभा में बापौली में सब्जी मंडी बनाने की घोषणा की थी।
बापौली अनाज मंडी के आढ़ती व आसपास के कई दर्जनों गांव के किसान बापौली में सब्जी मंडी बनाने की लंबे समय से मांग कर रहे थे। हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बापौली सब्जी मंडी के लिए करीब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से व्यक्तिगत व कॉमन प्लेटफार्म व सड़कें बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बापौली मार्केट कमेटी के सचिव नरेश मान ने बताया कि यहां पर सब्जी मंडी बनाने की मांग बहुत पुरानी है। अनाज मंडी के आढ़ती व आसपास के गांव के किसान काफी समय से बापौली में सब्जी मंडी बनाने की मांग कर रहे हैं। यहां पर सब्जी मंडी बनने से आसपास के दर्जनों गांव के किसान अपनी सब्जियां व फल बेच सकेंगे और दर्जनों गांव के लोगों को सब्जी मंडी से सब्जियां उचित भाव पर मिलेगी। एक्सईएन प्रदीप के अनुसार ठेकेदार जल्द ही शेड बनाना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन प्रदीप शर्मा ने बताया कि बापौली मंडी में 1.10 करोड़ रुपये की लागत से व्यक्तिगत व कॉमन प्लेटफार्म और सडकें बनाने का टेंडर खुल चुका है और जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी करके ठेकेदार अपना काम शुरू कर देगा। मंडी में ही 1.50 लाख रुपये की लागत से बडा शेड बनाया जा रहा है। इसका टेंडर खुल चुका है और वर्क ऑर्डर भी दिया जा चुका है। एक्सईएन ने दावा किया ठेकेदार द्वारा जल्द ही शेड
बनाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed