{"_id":"61240a218ebc3e7a1b254172","slug":"person-was-beaten-with-a-bar-panipat-news-knl80862563","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की सरिये से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति की सरिये से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बत्रा कॉलोनी में हाथ से दूध की बोतल गिरने पर हुए विवाद में एक बाइक चालक ने युवक की सरिये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वारदात में प्रयुक्त सरिया बरामद कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार बाइक सवार हाथ में दूध की थैली लेकर जा रहा था। इस दौरान उसकी सामने से आ रहे युवक से टक्कर हो गई और उसके हाथ से दूध की थैली गिर गई। इससे गुस्साए बाइक सवार ने युवक से झगड़ा करना शुरू कर दिया। युवक के जीजा व बहन ने बाइक सवार को समझाने की कोशिश की लेकिन वो मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद बाइक सवार ने सरिये से युवक के जीजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से उसके जीजा की मौत हो गई।
यूपी के शाहजहांपुर के गांव समापुर निवासी शारदा पत्नी महिपाल धानुक ने बताया कि वह हाल ही में पानीपत में बत्रा कॉलोनी निवासी डॉक्टर कमल के मकान में किराए पर रहते हैं। उसके पति कबाड़ी का काम करते हैं। रविवार को रक्षाबंधन के पर्व पर उसका भाई पूर्ण उनके घर आया था। रविवार करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई अपने घर जाने के लिए निकला था। आरोप है कि इस दौरान नशे में धुत होकर बाइक पर आए पड़ोसी अमरजीत ने गली के सामने भाई पूर्ण को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अमरजीत गिर गया और उसके हाथ से 10 रुपये की दूध की थैली गिरकर फट गई। इस पर उसने पूर्ण के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर वह और उसके पति मौके पर पहुंचे और अमरजीत को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी अमरजीत दौड़कर अपने घर गया और सरिया उठाकर लाया और फिर उसके पति के सिर व छाती पर तीन चार बार हमला किया। इसके बाद उसके पति बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। पति को खून से लथपथ हालत में देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वह अपने भाई पूर्ण के साथ मिलकर रिक्शा में पति को सामान्य अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचा आरोपी, दबोचा
मृतक के बेटे अनुराग ने बताया कि वह चार बहन भाई हैं, जिनमें दो बहन और दो भाई हैं। वारदात के बाद वह पुराना औद्योगिक थाना में पहुंचे। इसके बाद पुलिस के साथ वे सामान्य अस्पताल गए तो आरोपी अमरजीत भी बाइक से नीचे गिरने की वजह से घुटने पर लगी चोट की पट्टी कराने के लिए पहुंचा था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने उसे अस्पताल से ही हिरासत में ले लिया।
मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी।