फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Person missing under suspicious circumstances

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता, पत्नी को अनहोनी की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Person missing under suspicious circumstances
पानीपत। गोहाना रोड निवासी एक व्यक्ति नौ दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पत्नी ने मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह दिन बीत जाने के बावजूद युवक घर नहीं लौटा। पत्नी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सेक्टर 29 थाना प्रभारी से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और युवक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

गोहाना मोड निवासी ज्योति ने बताया कि उसका पति मोहन नौ दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे घर से दवाई लेने के लिए निकला था, लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटे। उसके पति के साथ पहले भी वारदात हो चुकी है। उसे डर है कहीं उसके पति के साथ कोई अनहोनी न घटित हो गई है। आरोप है कि उसने किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed