{"_id":"685dbab6002b6f2cde03c8d4","slug":"permission-will-have-to-be-taken-before-inspecting-the-factory-panipat-news-c-244-1-pnp1001-139313-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फैक्टरी के निरीक्षण से पहले लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फैक्टरी के निरीक्षण से पहले लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन
पानीपत। श्रम विभाग के निरीक्षक को अब फैक्टरी का निरीक्षण करने से पहले प्रशासन से लिखित में अनुमति लेनी होगी। इसके बिना निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। अधिकारी इसके बाद कुछ करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुराना औद्याेगिक क्षेत्र में कोई भी रेहड़ी नहीं लगाएगा। संबंधित अधिकारी इनको हटाना तय करेंगे। ये फैसला वीरवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित डीएलसीसी की बैठक में लिया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें उद्यमियों की समस्या सुनकर समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उद्यमियों ने श्रम विभाग के निरीक्षक के अचानक निरीक्षण करने की शिकायत दी थी। उपायुक्त ने इसके आधार पर श्रम विभाग के अधिकारियों को इसके आदेश दिए थे। उपायुक्त ने एक अन्य शिकायत पर कहा कि पुराना औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी प्रकार की रेहड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं है। इसमें सरकारी और प्राइवेट दोनों जमीन शामिल होंगी। अगर ऐसा होता है तो उस पर बड़ी कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने सेक्टर-29 की बिजली लाइन को ऊंचा करने के भी निर्देश दिए। एक अन्य शिकायत पर उपायुक्त ने आरटीएस होम को सोलर सब्सिडी के मामले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कृष्ण लॉन के पास पार्क की निशानदेही होगी ः सेक्टर-29 में बाईपास रोड पर गड्ढों को भरने व संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कृष्ण लॉन के पास पार्क की निशानदेही करने की निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने व सभी व्यापारियों को अपनी समस्याओं के संदर्भ में उन्हें खुद से संपर्क करने को कहा। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, डीडीपीओ राजेश शर्मा, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू व पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता साबित पानू मौजूद रहे।