फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Performance expressed resentment against the government

प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया

Fri, 24 Jan 2014 12:24 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 24 Jan 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
सनौली। बिजली कर्मचारियों ने सब तहसील बापौली में मांगो के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों हड़ताल के तीसरे दिन छाजपुर सब डिवीजन बिजली निगम कर्मचारियों ने निगम में कामकाज पूरी तरह ठप रखा और ब्लॉक स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता दयानंद पंवार, ब्लाक प्रधान प्रीतम रावल, सोमपाल रावल, यूनियन प्रधान रामधारी और राधेश्याम ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगाें की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी मांगों को नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते कर्मचारियों ने 21 जनवरी से 72 घंटे की हड़ताल की है। अगर सरकार ने मांगाें को नहीं माना तो वे अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर गुलाब, मदनलाल, सत्यवान, सचिन, कपूर चंद, राजबीर, राम बच्चन, दयानंद पवार, संजय, रामधारी रावल, सुमन शर्मा, शशी देवी, डॉ. सुरेंद्र, ओमप्रकाश शर्मा और सत्यवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed