फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People were moved to emotion during the meeting with Shabari, while the burning of Lanka took place at the Shri Ram temple.

Panipat News: शबरी मिलन पर भावुक हुए लोग, तो श्री राम मंदिर में हुआ लंका दहन

Mon, 19 Oct 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 19 Oct 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
People were moved to emotion during the meeting with Shabari, while the burning of Lanka took place at the Shri Ram temple.
रामलीला में मंच पर प्रस्तुति देते वानर सेना। स्रोत : सभा
पानीपत। औद्योगिक नगरी में शहर में चल रहे विभिन्न रामलीला महोत्सव में अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। इससे शहर का पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। रविवार को पानीपत की विभिन्न रामलीला कमेटियों द्वारा प्रभु राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायी और रोमांचक प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। इसे देखने के लिए पंडालों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में जीवंत हुआ मां शबरी मिलन प्रसंग
श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन द्वारा आयोजित भव्य रामलीला में रविवार को भगवान श्री राम और मां शबरी के अनन्य प्रेम व भक्ति प्रसंग का अत्यंत मार्मिक मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने सपरिवार मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्वलित किया। मंचन के दौरान बलजीत टूर्ण ने भगवान राम और अनूप छाबड़ा ने भ्राता लक्ष्मण की भूमिका में उत्कृष्ट अभिनय किया।
विज्ञापन

लीला के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया जब वर्षों से अपने प्रभु की राह देख रहीं मां शबरी (नरेंद्र गर्ग) की कुटिया में राम पहुंचे। शबरी ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से प्रभु के चरण पखारे और उन्हें प्रेमपूर्वक जूठे बेर खिलाए। इस दृश्य ने पूरे पंडाल को भावुक कर दिया। सभा के प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि प्रभु राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर यह संदेश दिया कि ईश्वर के दरबार में जात-पात का कोई स्थान नहीं होता, वहां केवल सच्चा समर्पण देखा जाता है। इस दौरान विशाल खुराना (जटायु), लवकेश महाजन (हनुमान), तनिष (सुग्रीव) और पप्पू नारंग (रावण) ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम मंदिर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे
वार्ड नंबर-7 स्थित श्री राम मंदिर में दी हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब के तत्वावधान में रामलीला का मंचन किया गया। यहां मुख्य आकर्षण के रूप में बाली-सुग्रीव युद्ध और लंका दहन की लीला का सुंदर मंचन हुआ। अशोक वाटिका प्रसंग के दौरान आयोजित फलों की बरसात विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे राम भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र धार्मिक जयकारों से गूंज उठा। सवंाद

रामलीला में मंच पर प्रस्तुति देते वानर सेना। स्रोत : सभा

रामलीला में मंच पर प्रस्तुति देते वानर सेना। स्रोत : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed