फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People troubled by Joint Commissioner due to non-generation of Property ID

प्रॉपर्टी आईडी जेनरेट न होने से परेशान लोगों ने संयुक्त आयुक्त को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
People troubled by Joint Commissioner due to non-generation of Property ID
People troubled by Joint Commissioner due to non-generation of Property ID - फोटो : Panipat
शहर के लोगों को निगम से अपनी ही प्रॉपर्टी की आईडी जेनरेट करवाना और एनडीसी लेना नासूर बन चुका है। निगम में बुधवार को एक ओर गुड गवर्नेंस को लेकर अधिकारियों की मीटिंग चलती रही और बाहर परेशान लोग हंगामा करते रहे। प्रॉपर्टी आईडी जेनरेट न होने से परेशान शहरवासियों ने आयुक्त कार्यालय में संयुक्त आयुक्त को घेर लिया। फिर भी उनकी समस्या हल नहीं हुई। इसके बाद शाम को एनडीसी लेने वाले लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन अधिकारी मेयर कार्यालय में बैठे थे, जिस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मेयर कार्यालय के अंदर लोग जाने, लेकिन परेशान लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी बनने के बाद इसके जेरनेट न होने से परेशान शहर के कई लोग सुबह साढ़े 11 बजे निगम कार्यालय ताऊ देवी लाल काम्प्लेक्स में आयुक्त से शिकायत करने पहुंचे। लोगों ने बताया कि इससे उनकी रजिस्ट्री रुकी हुई हैं, लेकिन निगम इसे जेनरेट नहीं कर रहा है। आयुक्त ने इसकी जिम्मेदारी संयुक्त आयुक्त को दी है, लेकिन संयुक्त आयुक्त लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाए, जिससे परेशान लोगों ने आयुक्त कार्यालय में ही संयुक्त आयुक्त तक का घेराव कर लिया, लेकिन इसके बाद भी समाधान नहीं हो पाया। संयुक्त आयुक्त ने यहां तक कह दिया कि उन्हें ज्यादा परेशान किया गया तो वह छुट्टी भी ले लेंगे। जब उनका काम होना होगा, हो जाएगा। इतना कहने के बाद संयुक्त आयुक्त चलते बने और लोग उनके पीछे पीछे दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पालिका बाजार के मेयर कार्यालय में शाम करीब चार बजे एनडीसी न मिलने से परेशान लोग पहुंच गए। यहां निगम कार्यप्रणाली से परेशान शहरवासियों ने अपना दुखड़ा सुनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनको कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान शहरवासियों और मेयर कार्यालय के कर्मचारियों की आपस में तीखी नोंकझोंक भी हुई। मेयर कार्यालय में निगम अधिकारी बैठे थे, इस बात से खफा लोगों ने कार्यालय के बाहर ही जमकर हंगामा बरपाया। इसके बाद मजबूरन अधिकारी को कार्यालय से निकलना पड़ा। इसके बाद परेशान लोग सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट केे कार्यालय में पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी परेशानी बताई। जिसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर ने मौके पर ही एनडीसी देखने वाले अधिकारी को बुला लिया और समाधान करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों की एनडीसी का काम शुरू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed