फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People of Ashok Vihar Colony demonstrated with empty utensils

Panipat News: अशोक विहार कॉलोनी के लोगों ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
People of Ashok Vihar Colony demonstrated with empty utensils
पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी के लोग ट्यूबवेल खराब होने के कारण छह माह से पीने के पानी को तरस रहे है और दूसरी कॉलोनी से पानी लाने को मजबूर हैं। पेयजल न मिलने से परेशान लोगों ने मंगलवार को कॉलोनी में एकत्रित खाली बर्तन, बाल्टी, टब होकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहम्मद अशरद, सतीश, प्रदीप, सावित्री, मुकेश व राजेश ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले करीब छह माह से पीने के पानी की बड़ी समस्या है। खाना बनाने के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वे सरकारी ट्यूबवेल ऑपरेटर के पास कई बार चले गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग महज एक या दो बाल्टी पानी से घर का सारा काम, खाना, नहाना करने को मजबूर हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पानी के साथ उन्हें बिजली कटों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इकट्ठा होकर कई बार पूर्व पार्षद से मिले। जिन्होंने हर बार नगर निगम में जाने को कहा। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई। जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन राजेश कौशिक ने कहा कि उनके पास ऐसी शिकायत नहीं है। वह अधिकारियों को भेजकर जांच कराएंगे। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed